Thursday, April 23, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home दक्षिण बस्तर CAF जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत ,,...

CAF जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत ,, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,

0
260

CAF जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत ,,

,,,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,,,,,

,,बीजापुर :::::: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ सुरक्षा बल के एक जवान ने खुद को गोली मार ली है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के 15वीं बटालियन CAF कैंप में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना बीती रात करीब 11 बजे की है।
बताया जा रहा है कि CAF जवान ने अपने बंदूक से सिर में गोली मार ली। गोली चलने से कैम्प में हड़कंप मच गया।

फायर की आवाज सुनकर साथी जवान जब मौके पर पहुंचे तो तब तक जवान की मौके पर ही मौत हो गई थी।

मृत जवान का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा है।

वह मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला था।

जवान द्वारा खुदकुशी किए जाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इस घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here