Thursday, April 23, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home दक्षिण बस्तर सौर सुजला योजना अर्न्तगत सोलर पंप स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित ...

सौर सुजला योजना अर्न्तगत सोलर पंप स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0
167

सौर सुजला योजना अर्न्तगत सोलर पंप स्थापना हेतु आवेदन आमंत्रित

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

अपने नजदीकी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या कृषि विभाग के कार्यालय में आवेदन जमा कर इस अवसर का लाभ उठाए
बीजापुर – क्रेडा विभाग के जिला प्रभारी श्री मनीष नेताम ने बताया सौर सुजला योजनांतर्गत वित्तिय वर्ष 2022-23 के लिए जिला बीजापुर में 1000 नग सोलर पंप स्थापना का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
जिले के कृषकों से अपील किया गया है कि सौर सुजला का अधिक लाभ लेवें एवं अपने नजदीकी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा कृषि विभाग कार्यालय में आवेदन जमा करें। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज की छायाप्रति जिसमें आधार कार्ड , बैंक पासबुक ,भूमि का बी- वन ,खसरा , नक्सा, जाति ,निवास प्रमाण पत्र एवं जल स्त्रोत जैसे बोर, कुंऑ , नदी के साथ फोटोग्राफ्स संलग्न करें।
सोलर पंप स्थापना हेतु हितग्राही अंश राशि के रूप में 03 एच.पी. के कनेक्शन हेतु अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कृषकों को 10 हजार रूपए अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 15 हजार रूपए एवं सामान्य वर्ग के हितग्राही हेतु 21 हजार रूपए निर्धारित है। वहीं 5 एच.पी.के कनेक्शन हेतु अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को 15 हजार अन्य पिछड़ा वर्गके लिए 20 हजार एवं सामान्य वर्ग के हितग्राही के लिए 25 हजार रूपए हितग्राही अंश राशि निर्धारित है। जिसमें प्रोसेसिंग फीस 03 एच.पी. हेतु 3 हजार रूपए एवं 5 एच.पी. हेतु 4800 रूपए क्रेडा विभाग के जिला कार्यालय में जमा कर रशीद प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here