Homeछत्तीसगढ़🔳 *संवाद से समाधान : चलित थाना के माध्यम से अंदरूनी क्षेत्रों...

🔳 *संवाद से समाधान : चलित थाना के माध्यम से अंदरूनी क्षेत्रों के युवाओं तक पहुंच रही बस्तर फाइटर भर्ती की जानकारी ।* ,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

🔳 *संवाद से समाधान : चलित थाना के माध्यम से अंदरूनी क्षेत्रों के युवाओं तक पहुंच रही बस्तर फाइटर भर्ती की जानकारी ।*

,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

बीजापुर,,,,,,,,

🔳 *बीजापुर पुलिस की पहल – अंदरूनी क्षेत्रों के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया से जोड़ने एवं जागरूक करने का प्रयास।*

🔳 डिजिटल संचार क्रांति के दौर में आज अधिकांश लोग मोबाइल के माध्यम से देश-दुनिया की खबरों से अपडेट रहते हैं, लेकिन अंदरूनी एवं दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क और अन्य सुविधाओं की सीमित उपलब्धता के कारण कई बार युवाओं तक महत्वपूर्ण जानकारियां समय पर नहीं पहुंच पाती हैं।

🔳 इसी को ध्यान में रखते हुए बीजापुर पुलिस द्वारा चलित थाना के माध्यम से अंदरूनी एवं दूरस्थ गांवों तक पहुंचकर युवाओं को बस्तर फाइटर आरक्षक भर्ती-2026 की जानकारी दी जा रही है। पुलिस अधिकारी एवं जवान युवाओं से सीधे संवाद कर उन्हें भर्ती की प्रक्रिया, आवेदन एवं आवश्यक जानकारियों से अवगत करा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र युवा जानकारी के अभाव में अवसर से वंचित न रहे।

🔳 निःशुल्क आवेदन फॉर्म उपलब्ध- बस्तर फाइटर आरक्षक भर्ती-2026 के आवेदन फॉर्म जिले के समस्त थाना/चौकी, अनुविभागीय कार्यालयों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निःशुल्क उपलब्ध हैं। भरे हुए आवेदन फॉर्म जिले के समस्त अनुविभागीय कार्यालयों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा किए जा रहे हैं।

🔳 भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी थाना, अनुविभागीय कार्यालय अथवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बीजापुर में संपर्क कर सकते हैं। आवेदन पत्र एवं भर्ती प्रक्रिया की जानकारी के लिए फ्लैक्स समस्त थाना/अनुविभाग कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगाये गये है ।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES