Homeछत्तीसगढ़*'स्वच्छ मद्देड़ - स्वस्थ मद्देड़' अभियान की अनूठी शुरुआत, ग्राम पंचायत में...

*’स्वच्छ मद्देड़ – स्वस्थ मद्देड़’ अभियान की अनूठी शुरुआत, ग्राम पंचायत में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए कचरा गाड़ी का हुआ भव्य शुभारंभ*

*’स्वच्छ मद्देड़ – स्वस्थ मद्देड़’ अभियान की अनूठी शुरुआत, ग्राम पंचायत में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए कचरा गाड़ी का हुआ भव्य शुभारंभ*

बीजापुर भोपालपटनम, मददेड,06/ नवम्बर/2026

बीजापुर जिले के दूरस्थ अंचल और विकास खंड भोपालपटनम के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मद्देड़ में स्वच्छता की दिशा में एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है।

गाँव को निर्मल, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के संकल्प के साथ ‘स्वच्छ मद्देड़ – स्वस्थ मद्देड़’ अभियान का आगाज हुआ है। इसके तहत अब गाँव के हर घर से कचरा एकत्र करने के लिए विशेष कचरा गाड़ी का विधिवत पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

*धार्मिक अनुष्ठान और विधि-विधान से हुई शुरुआत*

गाँव के विकास और पर्यावरण संरक्षण के इस पवित्र कार्य की शुरुआत पारंपरिक तरीके से की गई।

इस दौरान कचरा गाड़ी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसमें ग्राम  पंचायत के उप सरपंच श्याम बाबू चित्तापुरी, वार्ड पंचों ग्राम सचिव मीरंजा खान जनप्रतिनिधि, ग्राम पुरोहित जीतू त्रिपाठी,गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

गाड़ी को फूल-मालाओं से सजाया गया और नारियल फोड़कर इसे सेवा के लिए हरी झंडी दिखाई गई।

घर-घर पहुँचेगी कचरा गाड़ी, खुले में कचरा फेंकने से मिलेगी मुक्ति

इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब ग्रामवासियों को इधर-उधर कचरा फेंकने की समस्या से निजात मिलेगी। यह कचरा गाड़ी नियमित रूप से घर-घर जाकर कचरा एकत्र करेगी, जिससे गाँव की गलियों और मोहल्लों में गंदगी नहीं फैलेगी।

ग्राम पंचायत की अपील: “गाँव को स्वास्थ्य और स्वच्छ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी”

ग्राम पंचायत मद्देड़ के द्वारा सभी ग्रामवासियों से विशेष अपील की गई है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में अपना पूरा सहयोग दें।

* कोई भी ग्रामीण कचरा इधर-उधर या रास्तों में न फेंके।

* घरों से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे को केवल कचरा गाड़ी में ही डालें।

* गाँव को पॉलीथिन मुक्त और कचरा मुक्त बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

*एकजुटता से बनेगा सुंदर और स्वस्थ गाँव*

स्वच्छता केवल एक प्रशासन या पंचायत की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना और संक्रामक बीमारियों से गाँव की रक्षा करना है।

आइए, हम सब मिलकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाएं और अपने गाँव मद्देड़ को छत्तीसगढ़ का सबसे स्वच्छ, सुंदर और आदर्श गाँव बनाएं!

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES