Homeछत्तीसगढ़*आंगनबाड़ी,कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय दिया धरना निकाली...

*आंगनबाड़ी,कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय दिया धरना निकाली रैली*,,,,,, ,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

*आंगनबाड़ी,कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय दिया धरना निकाली रैली*,,,,,,

,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,

*नियमितीकरण, सम्मानजनक मानदेय और सामाजिक सुरक्षा की मांग; मुख्यमंत्री, महिला-बाल विकास मंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन*

भोपाल पटनम*
आंगनबाड़ी,कार्यकर्ता, सहायिकाओं के संयुक्त मंच के आह्वान पर विकासखंड भोपाल पटनम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल पटनम के पामभोई क्लब स्थल पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।

धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर SDM कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम SDM भोपाल पटनम को ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने शासन से अपनी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

**नियमितीकरण और सम्मानजनक वेतन की मांग**

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की ब्लॉक अध्यक्ष शांता मरकाम, विजय लक्ष्मी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को प्रतिदिन कई तरह की व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित सुविधाएं, सम्मानजनक मानदेय और भविष्य की सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं है।

शासन से उनकी मांग है कि उनके योगदान को देखते हुए नियमितीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं तथा उन्हें श्रम कानूनों के अनुरूप सुविधाएं प्रदान की जाएं।

**बीमा, पेंशन और पदोन्नति का भी उठाया मुद्दा**

संयुक्त मंच की प्रमुख मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का नियमितीकरण, नियमित किए जाने तक कार्यकर्ताओं को 30 हजार रुपये तथा सहायिकाओं को 25 हजार 500 रुपये मासिक वेतन देना शामिल है।

इसके अलावा कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर तथा सहायिकाओं को कार्यकर्ता के पद पर सीधे पदोन्नति देने, पदोन्नति में आयु संबंधी बाध्यता समाप्त करने और समूह बीमा, पेंशन, ग्रेच्युटी एवं भविष्य निधि (पीएफ) की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई।

संयुक्त मंच ने आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में परिवार के आश्रित सदस्य को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति देने तथा सेवानिवृत्ति पर कार्यकर्ताओं को पांच लाख रुपये और सहायिकाओं को तीन लाख रुपये की एकमुश्त राशि प्रदान करने की मांग भी रखी।

साथ ही मध्यप्रदेश की तर्ज पर प्रतिवर्ष मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि किए जाने की मांग ज्ञापन में शामिल की गई।

**मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी**

प्रदर्शनकारियों ने आशा जताई कि छत्तीसगढ़ शासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों की अनदेखी की गई तो प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आगे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

धरना-प्रदर्शन संयुक्त मंच के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका,ब्लॉक अध्यक्ष शांता मरकाम, विजय लक्ष्मी शुक्ला, सचिव नरेन्द्र दुर्गम, फुलसे राधा , उपाध्यक्ष, ललिता यादव , श्यामा चिन्त्तूर,अर्चना बाशम, मोरला सरिता, यमनी सैंड्रा, अनीता टिंगे, शांति वाचम, सरस्वती मडे , सरिता पीरला ,अनीता सैंड्रा,, समू चिड़ेम, ललिता गंधरला, अनीता तलाण्डी, चक्रवर्ती कोरम सदस्य सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES