नगर पंचायत भैरमगढ़ एवं भोपालपटनम की प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित, 30 अक्टूबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति,,,,,,,,
,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं नाम हटाने के लिए 23 से 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित’’
बीजापुर ,,,,,,,,,- नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत भैरमगढ़ एवं भोपालपटनम की प्रारंभिक (प्रारूप) निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) तैयार कर 23 अक्टूबर 2026 को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, नगर पंचायत तथा संबंधित वार्ड के निर्धारित स्थलों पर आम नागरिकों के निरीक्षण हेतु उपलब्ध करा दी गई है। उक्त मतदाता सूची के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करना हो, नया नाम जुड़वाना हो, किसी नाम में संशोधन करवाना हो अथवा किसी नाम को हटवाना हो, तो वह संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नगरपालिका अथवा वार्ड के प्राधिकृत कर्मचारी के समक्ष उपस्थित होकर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। इसके लिए ’’नया नाम जोड़ने हेतु प्रारूप-क, नाम संशोधन हेतु प्रारूप-ख तथा नाम हटाने हेतु प्रारूप-ग’’ में 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार का दावा अथवा आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विधानसभा की मतदाता सूची में नाम होने पर ही नगर पंचायत की मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम
निर्वाचन नियमों में शासन द्वारा किए गए संशोधन के फलस्वरूप संबंधित विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर ही संबंधित नगर पंचायत की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जा सकता है। ऐसे व्यक्ति जिनका नाम संबंधित विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, वे 11 नवंबर 2026 से पूर्व विधानसभा की निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज कराने के उपरांत नगर पंचायत की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने हेतु प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अथवा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार के दावा अथवा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से निर्धारित अवधि में मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की गई है।

