सेवा संकल्प योजना के तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल में चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित,,,,,,
,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
भोपालपटनम।,,,,,,,,,,, नगर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में सेवा संकल्प योजना के अंतर्गत चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में रोहित कुमार कुरसम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शेख अजरा द्वितीय और एस. श्रीराम तृतीय स्थान पर रहे।
इसी क्रम में हायर सेकेंडरी स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में राधा यालाम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वैभवी उप्पल द्वितीय तथा गणेश वासम तृतीय स्थान पर रहे। वहीं हाईस्कूल स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी ज्ञानेश्वरी ने प्रथम, संदीप वासम ने द्वितीय और नमन मोरला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें अभिव्यक्ति कौशल, तार्किक सोच और आत्मविश्वास का विकास करना था।
कार्यक्रम की विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, गणमान्य नागरिकों ने सराहना की। विद्यालय परिवार के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

