Homeछत्तीसगढ़*सेवा संकल्प अभियान के तहत बीजापुर में घर-घर जलेगा ‘सेवा संकल्प का...

*सेवा संकल्प अभियान के तहत बीजापुर में घर-घर जलेगा ‘सेवा संकल्प का दीया*’,,,,,,, ,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

*सेवा संकल्प अभियान के तहत बीजापुर में घर-घर जलेगा ‘सेवा संकल्प का दीया*’,,,,,,,

,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

*17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, जिले में 2 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करने की तैयारी*

*मुख्य कार्यक्रम मिनी स्टेडियम बीजापुर में होगा आयोजित, सीईओ जिला पंचायत ने समीक्षा बैठक लेकर कार्यक्रम स्थल का किया अवलोकन*

बीजापुर,,,,,,,,,,,, सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में सेवा संकल्प अभियान 2026 का शुभारंभ 17 सितंबर से होने जा रहा है। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत जिलेभर में “घर-घर जलेगा सेवा संकल्प का दीया” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले में 2 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित करने की तैयारी की जा रही है।

सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सहभागिता और विकास कार्यों को जनआंदोलन का स्वरूप देना है। अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

*मिनी स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम*

अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर को बीजापुर के मिनी स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, समर्पण और विकास के संकल्प को जनभागीदारी के साथ अभिव्यक्त किया जाएगा। जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में भी नागरिक अपने-अपने घरों में दीप जलाकर इस अभियान से जुड़ेंगे।

*सीईओ ने ली समीक्षा बैठक, कार्यक्रम स्थल का किया अवलोकन*

मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, विभागीय दायित्वों, जनभागीदारी, दीप प्रज्ज्वलन सहित अन्य तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के बाद सीईओ जिला पंचायत ने मिनी स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने मंच व्यवस्था, दीप प्रज्ज्वलन स्थल, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने तथा कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए।

*जिलेभर में जनभागीदारी से बनेगा अभियान जनआंदोलन*

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, नगरीय क्षेत्रों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के तहत नागरिकों को अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा और विकास के संकल्प से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिले में 2 लाख से अधिक दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए ग्राम स्तर तक तैयारियां की जा रही हैं और विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों को अभियान की जानकारी देकर अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से बीजापुर में “सेवा से संकल्प और संकल्प से विकास” की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। 17 सितंबर को जलने वाला हर दीप जनभागीदारी, सेवा भावना और विकसित बीजापुर के संकल्प का प्रतीक बनेगा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES