Homeछत्तीसगढ़* गणेशोत्सव को लेकर पुलिस तैयार, समितियों के साथ बैठक में सुरक्षा...

* गणेशोत्सव को लेकर पुलिस तैयार, समितियों के साथ बैठक में सुरक्षा पर जोर*

* गणेशोत्सव को लेकर पुलिस तैयार, समितियों के साथ बैठक में सुरक्षा पर जोर*

बीजापुर, भोपाल पटनम मद्देड़,

आगामी गणेशोत्सव एवं विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मद्देड़ पुलिस ने गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों और आयोजकों के साथ बैठक की।

 

थाना परिसर में आयोजि इस दौरान थाना प्रभारी डोगेंद्र पॉल पात्रे, सहायक उप निरीक्षक मौजूद रहे।

 

बैठक में गणेश पंडालों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और विसर्जन रैली के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

पुलिस ने पंडालों में CCTV, पर्याप्त रोशनी, फायर सेफ्टी और विद्युत सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।

 

विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग, समय और स्थल का पालन करने के साथ ही यातायात एवं आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

 

वहीं DJ और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल में नियमों और न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा अश्लील या आपत्तिजनक गीतों से बचने को कहा गया।

 

पुलिस ने विसर्जन रैली में हथियारों के प्रदर्शन, खतरनाक स्टंट और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर रोक के साथ भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात करने के निर्देश दिए।

 

पंडाल और विसर्जन मार्ग के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई।

 

बैठक में गणेश समितियों ने नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में उत्सव मनाने और पुलिस-प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

 

मद्देड़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गणेशोत्सव को श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाएं तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

 

“श्रद्धा के साथ उत्सव, जिम्मेदारी के साथ आयोजन।”

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES