Homeछत्तीसगढ़*मोहला---दो दिनों के प्रवास में रहे शिक्षा मंत्री, इधर जिले भर के...

*मोहला—दो दिनों के प्रवास में रहे शिक्षा मंत्री, इधर जिले भर के 599 स्कूलों का विद्युत मंडल ने किया बिजली गूल,शिक्षा विभाग का 41 लाख बकाया, एक साथ सैकड़ो स्कूलों का कटा बिजली सप्लाई*

मनीष कौशिक

मोहला -शिक्षा विभाग की जमीनी हकीकत की पड़ताल को लेकर राजधानी से मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी वनांचल क्षेत्र में दो दिवसी प्रवास में रहे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का इस जिले में विभागीय समीक्षा से लेकर तमाम प्रशासनिक गतिविधियां रही।इधर जिले के 599 प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी का बिजली बिल के बकाया राशि के लिए विद्युत मंडल ने बिजली काट दिया है । विद्युत मंडल के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग के इन तमाम स्कूलों का भुगतान उन्हें नहीं हुआ है लगभग 41 लाख रूपए के बिजली बिल के भुगतान के लिए लाइन काट दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा अधिकारी मंत्री गजेंद्र यादव अपने दो दिवसीय प्रवास पर मंगलवार से मोहला मानपुर अंबागढ़चौकी जिले के दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने विभाग की समीक्षा बैठक से लेकर तमाम प्रशासनिक कार्यक्रम में शिरकत किये। इधर जिले भर के प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, तथा हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों का एक के बाद एक विद्युत विभाग ने बकाया बिजली बिल के भुगतान के लिए तमाम संस्थाओं का कलेक्शन काट दिया है। एक के बाद एक जिले भर के सैकड़ो स्कूलों का बिजली सप्लाई कट होने से स्कूलों के कामकाज अध्यापन पर बेहद असर पड़ रहा है। शिक्षा विभाग से 41 लाख लेना है विद्युत मंडल को-अंबागढ़ चौकी मोहला मानपुर मे पदस्थ मोहला के सहायक अभियंता एसके मिलिंद,अंबागढ़ चौकी के सहायक अभियंता बी कुर्रे ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले से 599 से भी अधिक सरकारी शिक्षण संस्थानों का 41 लाख रुपए बिजली बिल महिनो से बकाया है जिसके कारण स्मार्ट मीटर के थ्रू बिजली काट दी जा रही है इस करवाई की सूचना विभाग प्रमुख को दे दी गई है।आवंटन के बाद भी बकाया-जानकारी के मुताबिक सरकारी स्कूलों के संचालन भवन के रंगरोगन ,फर्नीचर आदि व्यवस्थाओं के लिए सरकार की तरफ से हरवर्ष भारी भरकम फंड उपलब्ध कि जाती है परंतु स्कूलों का बिजली बिल भी विभाग और शैक्षणिक संस्था समय मे नहीं पटा पा रहा है जो जांच का विषय है। एक साथ सैकड़ो स्कूलों का कटा बिजली-मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में आंकड़ों के मुताबिक 909 प्राथमिक शाला, मिडिल स्कूल ,हाई स्कूल ,हायर सेकेंडरी स्थापित है। एक साथ सैकड़ो स्कूलों के बिजली सप्लाई कट होने की जानकारी विभाग के पास नहीं है जिला शिक्षा अधिकारी योग दास साहू ने हरिभूमि को बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है आवंटन होने की स्थिति में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बिजली बिल का भुगतान किया जाएगा।इन सब स्टेशनो के द्वारा की गई कार्रवाई-विद्युत विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मोहला, मानपुर, अंबागढचौकी, कौड़ीकसा, दिघवाडी, गोटाटोला, डूमर टोला, खडगांव, सीता गांव,औधी,वासडी,चिल्हाटी बाधाबाजार वितरण केन्द्रो से सरकारी स्कूलों की बिजली सप्लाई रोक दी गई है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES