Homeछत्तीसगढ़*बीजापुर जिले के उसूर पोटाकेबिन में पानी का संकट: साल भर से...

*बीजापुर जिले के उसूर पोटाकेबिन में पानी का संकट: साल भर से तरस रहे नौनिहाल,*,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

*बीजापुर जिले के उसूर पोटाकेबिन में पानी का संकट: साल भर से तरस रहे नौनिहाल,*,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

*ग्रामीणों ने दिया धरना, 7 दिन में उग्र आंदोलन की चेतावनी*

भोपालपटनम उसूर,,,,,,,

बीजापुर जिले के उसूर अनुभाग स्थित 100 सीटर पोटाकेबिन बालक छात्रावास में बीते एक साल से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है।

बुनियादी सुविधाओं के अभाव और प्रशासन की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों और पालकों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। रविवार, 6 सितंबर को समस्त ग्रामवासियों एवं पालकों ने छात्रावास के सामने धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।

बीमारी का मंडरा रहा खतरा, 2 टैंकर पानी देने की मांग
पालकों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि छात्रावास के बाथरूम व शौचालय में पानी की सप्लाई न होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है और बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। * ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि*
पेयजल संकट दूर करने के लिए तुरंत नया बोरवेल खनन कराया जाए, मोटर और पानी टंकी की व्यवस्था की जाए।अर्जुन गोटा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा।

जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक प्रतिदिन कम से कम 2 टैंकर पानी की व्यवस्था कराई जाए।

एक साल से बनी इस गंभीर लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

*7 दिनों का दिया अल्टीमेटम*

ग्रामवासियों और पालकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अगले 7 दिनों के भीतर पेयजल समस्या का निराकरण नहीं किया गया, तो वे जिला स्तर पर बड़ा और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।,,,,

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES