

बसना में 3 सितंबर को लगेगा विशेषज्ञ डॉक्टरों का विशेष शिविर, न्यूरोलॉजी और किडनी रोगों से जुड़ी समस्याओं का मिलेगा परामर्श
बसना। जिला महासमुंद के बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 3 सितंबर 2026 को क्षेत्रवासियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान न्यूरोलॉजी और किडनी रोग से संबंधित समस्याओं के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे।
न्यूरोलॉजी सेवाओं के लिए डॉ. अर्पित अग्रवाल उपलब्ध रहेंगे। वे वयस्क एवं बाल्य रोग न्यूरोलॉजिस्ट हैं तथा एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन और डीएम न्यूरोलॉजी की योग्यता रखते हैं। डॉ. अग्रवाल द्वारा मस्तिष्क रोग, सिरदर्द एवं माइग्रेन, लकवा (पैरालिसिस), हाथ-पैर में कमजोरी, हाथ-पैर-कमर एवं गर्दन में असहनीय दर्द, डायबिटिक न्यूरोपैथी, नसों में कमजोरी, हाथ-पैर में कंपन व सुन्नपन, चक्कर, बेहोशी, याददाश्त कम होना, मिर्गी तथा जलन या सूजन जैसी समस्याओं से जुड़े मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।
न्यूरोलॉजी परामर्श 3 सितंबर को सुबह 10 बजे से उपलब्ध रहेगा।
वहीं, इसी दिन किडनी रोग शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें डॉ. संदीप सिंघल, एमबीबीएस, एमडी जनरल मेडिसिन एवं डीएनबी नेफ्रोलॉजी, मरीजों को किडनी संबंधी समस्याओं और डायलिसिस से जुड़े सवालों पर विशेषज्ञ परामर्श देंगे। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
शिविर में किडनी और डायलिसिस से जुड़े सवालों एवं समस्याओं का जवाब और उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा। अस्पताल की ओर से प्रतिदिन निःशुल्क एडवांस डायलिसिस सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई है।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में आयोजित इस विशेषज्ञ शिविर से क्षेत्र के लोगों को अपने ही क्षेत्र में न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी जैसी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। अस्पताल प्रबंधन ने जरूरतमंद मरीजों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की है।
पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क:
📞 84618-11000
📞 77708-68473
📞 77730-86100
📞 9303623130


