दशकों पुरानी कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रगीत से नफरत यानी देश से घृणा – गागड़ा,,,,,,,,
,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,
राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर कांग्रेस पर सवाल,भाजपा जिला महामंत्री ने साधा निशाना
बीजापुर- ,,,,,,जो कांग्रेस पार्टी करीब सात दशकों तक देश की सत्ता में रही, आज उसके शीर्ष नेताओं के आचरण पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राष्ट्रगीत के सम्मान में शामिल होने से बच रहे हैं और उसके प्रति अपमानजनक रवैया अपना रहे हैं,उक्त वक्तव्य फूलचंद गागड़ा ने दी है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा ने वर्तमान राजनीति में हलचल मचा रखी राष्ट्र गीत पर अपना वक्तव्य दिया है। कहा कि राष्ट्रगीत केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय भावना, एकता और गौरव का प्रतीक है। जिस राजनीतिक दल ने लंबे समय तक देश का नेतृत्व किया, उसके नेताओं से राष्ट्रगीत और राष्ट्र के सम्मान के प्रति सर्वोच्च संवेदनशीलता की अपेक्षा की जाती है,लेकिन कांग्रेस पार्टी ने देश को निराश किया है।
महामंत्री श्री गागड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी के नेताओं के मन में राष्ट्र के सम्मान और राष्ट्रगीत के प्रति आदर का भाव नहीं है, वह देश के हित और गौरव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दावा कैसे कर सकती है। देश का दुर्भाग्य है कि आज कांग्रेस की राष्ट्र विरोधी मानसिकता देखने को मिल रही है। राष्ट्र किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की मातृभूमि है और राष्ट्र के प्रतीकों का सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है।
गागड़ा ने आगे कहा कि अब देश की जनता को तय करना है कि भारत का नेतृत्व उन लोगों के हाथों में होना चाहिए जो राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करते हैं, या उन लोगों के हाथों में जिन्होंने कथित तौर पर राष्ट्रगीत के सम्मान से भी दूरी बना ली है।

