*विश्व आदिवासी दिवस पर मद्देड़ में उमड़ा जनसैलाब: भव्य रैली, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परंपरा के साथ धूमधाम से मनाया गया पर्व* दीपक मरकाम की खबर,,
मद्देड़ (बीजापुर)
बीजापुर जिले के भोपालपटनम तहसील अंतर्गत ग्राम मद्देड़ में 9 अगस्त ‘विश्व आदिवासी दिवस’ के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ किया गया।
इस ऐतिहासिक आयोजन में लगभग 15 से 20 पंचायतों से भारी संख्या में महिला-पुरुषों, युवक-युवतियों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
*संगमपल्ली चौक से निकली भव्य रैली*
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम संगमपल्ली चौक से एक विशाल रैली के साथ हुआ। सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे ग्रामीणों ने गगनभेदी नारेबाज़ी करते हुए नेशनल हाईवे (NH) मुख्य मार्ग और बीच बस्ती से होते हुए नया बस स्टैंड प्रांगण स्थित सभा स्थल तक रैली निकाली।
*सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक वाद्ययंत्र बने आकर्षण का केंद्र*
नया बस स्टैंड प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक रंगों की अद्भुत छटा देखने को मिली।
छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियाँ: क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, आश्रम शालाओं, छात्रावासों और पोटाकेबिन के छात्र-छात्राओं ने स्थानीय लोकल गीत संगीत फिल्मी गीतों पर एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं और नृत्य पर थिरके और नृत्य पश्चात् पुरस्कार स्वरूप दिया गया ल
पारंपरिक कला का प्रदर्शन: कार्यक्रम में स्थानीय घुमड़ ढोल, सामूहिक नृत्य और प्रसिद्ध मद्देड़ शहनाई वादन का ज़बरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
*विशिष्ट अतिथियों, जनप्रतिनिधियों व समाज प्रमुखों की गरिमामयी मौजूदगी*
मंच पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रमुखों और वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने सभा को संबोधित करते हुए समाज को एकजुट रहने और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संदेश दिया:
मुख्य अतिथि: समाज के वरिष्ठ किस्टैया मरपल्ली जी,
कार्यक्रम अध्यक्ष: जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुलेया जी,
विशिष्ट अतिथि: पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मिच्चा मुत्तेया जी, जनपद सदस्य सरस्वती सैंड्रा , यशोदा एंजा , राहुल यालम जी तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरिता चापा जी।
समाज अध्यक्ष एवं प्रमुख: गोंड समाज अध्यक्ष वासम चंद्रेया जी, मुरिया समाज अध्यक्ष मिच्चा मुत्तेया जी, प्रधान समाज अध्यक्ष शंकर गोरला जी सहित ग्राम पेर्मा, गायता और पुजारी प्रमुख।
विशेष उपस्थिति: कंडिका नारायण, मिन्नत राव, तालांडी इस्तारी, पेरे लक्ष्मणराव, धन्नूर संभैया, सुरेन्द्र चापा, बीरा महेश, मंडरा नागेश, सुनील उड्डे सहित वर्तमान व पूर्व सरपंच, वार्ड पंच, जिला/जनपद के पूर्व सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक।
महाप्रसाद/भोजन व्यवस्था के साथ समापन
कार्यक्रम के सफल और शांतिपूर्ण समापन के बाद सर्व आदिवासी समाज की ओर से उपस्थित सभी ग्रामीणों, अतिथियों, कलाकारों और छात्र-छात्राओं के लिए विशाल भोजन (महाप्रसाद) की व्यवस्था की गई थी। पूरे क्षेत्र में विश्व आदिवासी दिवस का यह आयोजन गरिमा, उत्साह और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बना।

