HomeUncategorizedबसना में 5 अगस्त को फेटल मेडिसिन विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी, गर्भावस्था...

बसना में 5 अगस्त को फेटल मेडिसिन विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी, गर्भावस्था की जटिल जांचें होंगी उपलब्ध..

बसना में 5 अगस्त को फेटल मेडिसिन विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी, गर्भावस्था की जटिल जांचें होंगी उपलब्ध..

बसना। गर्भवती महिलाओं को उच्चस्तरीय मातृ एवं भ्रूण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 5 अगस्त 2026 (बुधवार) को फेटल मेडिसिन विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी। यह शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें गर्भावस्था के दौरान आवश्यक और जटिल जांचें विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा की जाएंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर में डॉ. स्वाति कुमारी (MBBS, MS, FNB – Maternal & Fetal Medicine) अपनी सेवाएं देंगी। गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य, विकास और संभावित जन्मजात विकारों की समय रहते पहचान के लिए आधुनिक तकनीक से जांच की जाएगी।

इस विशेष ओपीडी में एनटी स्कैन (11 से 13 सप्ताह 6 दिन), एनोमली स्कैन (लेवल-2), फेटल 2डी ईको, बार-बार गर्भपात की जांच एवं मूल्यांकन, एम्नियोसेंटेसिस, संपूर्ण फेटल मेडिसिन समाधान तथा जेनेटिक काउंसलिंग जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह जांच विशेष रूप से उन गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक है, जिन्हें हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, बार-बार गर्भपात की समस्या, परिवार में जन्मजात विकारों का इतिहास या गर्भावस्था के दौरान किसी जांच में असामान्य रिपोर्ट मिली हो। इसके अलावा गर्भस्थ शिशु के संपूर्ण विकास की विस्तृत जांच के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान समय पर कराई गई जांच से कई गंभीर समस्याओं का प्रारंभिक चरण में ही पता लगाया जा सकता है, जिससे मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य की बेहतर निगरानी संभव होती है। ऐसे मामलों में समय रहते उचित उपचार और सलाह मिलने से जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना ने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं से इस विशेष ओपीडी का लाभ उठाने की अपील की है। अस्पताल ने पूर्व पंजीयन कराने की भी सलाह दी है ताकि मरीजों को बिना किसी असुविधा के विशेषज्ञ परामर्श मिल सके। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए 92024-09092, 84618-11000 और 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES