Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home जगदलपुर बाइक चोरों पर बस्तर पुलिस ने कसा शिकंजा, चार बाइक चोर गिरफ्तार,,,,,,...

बाइक चोरों पर बस्तर पुलिस ने कसा शिकंजा, चार बाइक चोर गिरफ्तार,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

0
212

बाइक चोरों पर बस्तर पुलिस ने कसा शिकंजा, चार बाइक चोर गिरफ्तार,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,

जगदलपुर :::::: बस्तर पुलिस ने आज रविवार को ग्रामीण इलाकों से बाइक चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के चार बाइक समेत अन्य सामान भी बरामद किया है।

सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि परपा पुलिस को बीते कई दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों से बाइक चोरी होने सूचना मिल रही थी। इसके बाद बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर परपा टीआई धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम तैयार की गई।

पुलिस की उक्त टीम ने संज्ञान में हुए मामले की जांच शुरू की। मामले की जांच के दौरान पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोरी के मामले में शामिल कुछ संदिग्ध लोग चोरी किये हुए बाइक के साथ बड़े मारेंगा में घूमते हुए देखे गए है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम बड़े मारेंगा पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चार संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया।

पकड़ने के बाद पुलिस ने चारों संदिग्ध युवकों से पूछताछ शुरू की। पुलिस की कड़ी पूछताछ में चारों आरोपियों मेहत्तर कश्यप उर्फ मानव (24) निवासी बड़े मारेंगा, निखिल मौर्य (20) निवासी तेलीमारेंगा, अजय कडियाम (22) निवासी तेलीमारेंगा और आनंद नाग (22) निवासी तेलीमारेंगा ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उन्होंने मिलकर बीते वर्ष 18 सितंबर को तेली मारेंगा में स्थित एक दुकान से कंप्यूटर और प्रिंटर चोरी किया था।

इसके साथ ही आरोपियों ने बीते वर्ष ही 15 अगस्त को पामेला बाजार से एक एक्टिव सीजी 17 केआर 5699, बीते 22 अप्रैल को बिरिंगपाल से एक बाइक सीजी 17 केजी 7274 और पंडरीपानी से एक बाइक सीजी 17 केई 1617 तथा एक एक्टिवा सीजी 17 केके 5820 को चोरी करना स्वीकार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से कंप्यूटर, प्रिंटर, 3 बाइक और एक एक्टिवा वाहन बरामद किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here