Homeछत्तीसगढ़*ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग एवं निजीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन*दीपक मरकाम की...

*ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग एवं निजीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन*दीपक मरकाम की खबर,,,

*ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग एवं निजीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन*दीपक मरकाम की खबर,,,

बीजापुर 22 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासमिति के आह्वान पर 22 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे बीजापुर जिले के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर महोदय ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन में स्वास्थ्य विभाग में बढ़ते आउटसोर्सिंग एवं निजीकरण का विरोध करते हुए नियमित भर्ती किए जाने, ठेका प्रथा समाप्त करने, पैथोलॉजी सेवाओं को विभागीय व्यवस्था के अंतर्गत सुदृढ़ करने तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों की विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगों का शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

 

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में उक्त एक दिवसीय विशाल रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम में भाग लेकर शासन के लैब को ठेका में देने के निर्णय का विरोध किया। कर्मचारियों ने सांस्कृतिक भवन से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर शासन की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर प्रभावी प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों के समर्थन में बुलंद आवाज उठाई।

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने शासन से मांग की है कि लोकहित में एवं कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

अन्यथा संगठन आगामी समय में व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

 

इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष सदाशिव दुर्गम, महेंद्र काका, आर .आर. मसीह, मुकेश, राजेश, लोकेश, शरण, गोपाल, कैलाश, राजेश दुर्गम, लक्ष्मण, अनिल, प्रदीप, धर्मेंद्र, शिवैया, सुनील, गणपत, प्रभा, रुक्मिणी, श्रवण आदि उपस्थित रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES