HomeUncategorizedमहिला संगठन को मिलेगा नया नेतृत्व, सोनिया सुमित अग्रवाल को भाजपा महिला...

महिला संगठन को मिलेगा नया नेतृत्व, सोनिया सुमित अग्रवाल को भाजपा महिला मोर्चा महासमुंद का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया..

महिला संगठन को मिलेगा नया नेतृत्व, सोनिया सुमित अग्रवाल को भाजपा महिला मोर्चा महासमुंद का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया

महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने महासमुंद जिले में अपने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए बसना की सक्रिय कार्यकर्ता सोनिया सुमित अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनकी नियुक्ति से महिला संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की सहमति एवं भाजपा महासमुंद के जिलाध्यक्ष येतराम साहू की अनुशंसा पर की गई है। पार्टी ने संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और सामाजिक कार्यों में उनकी निरंतर भागीदारी को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

नियुक्ति के बाद सोनिया सुमित अग्रवाल ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे महिला सशक्तिकरण, संगठन के विस्तार और भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

उन्होंने पार्टी के शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी तथा जिला अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर का विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।

सोनिया सुमित अग्रवाल की नियुक्ति पर भाजपा के पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा जिले में संगठनात्मक रूप से और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES