* मानवता की मिसाल: नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे के शिकार बेज़ुबान को ओम ओर रीतेश ने दिया सम्मानजनक अंतिम विदाई*दीपक मरकाम की खबर,,
* नेशनल हाईवे पर कुचले गए मृत मूक जीव को दो युवाओं ने दिया सम्मानजनक अंतिम विदाई*
भोपालपटनम मददेड/ नेशनल हाईवे:
तेज रफ्तार और से दौड़ते वाहनों के इस दौर में जहाँ लोग इंसानियत को भूलते जा रहे हैं, वहीं दो नवयुवकों ने संवेदनशीलता और मानवता का अनूठा परिचय दिया है।
घटना नेशनल हाईवे की है, आज दिनांक 21/07/2026 दिन के 1:30 से 11 : 30 बजे के बीच,जहाँ एक तेज रफ्तार भारी वाहन (बस या ट्रक) ने सड़क पार कर रहे एक बेज़ुबान कुत्ते को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि वाहन का पहिया ऊपर से गुजरने के कारण जीव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उसका शरीर सड़क पर ही चिपक गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद हाईवे से कई गाड़ियाँ गुजरती रहीं, लेकिन सड़क के बीचों-बीच पड़े इस क्षत-विक्षत शव को देखकर दो स्थानीय युवाओं—ओम मरकाम और रीतेश सादनपल्ली का दिल दहल गया। बेज़ुबान जीव की ऐसी दुर्दशा देखकर दोनों युवाओं के मन को गहरी ठेस पहुँची।
उन्होंने केवल अफसोस जताने के बजाय तुरंत कदम उठाने का फैसला किया। अपनी सुरक्षा और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए दोनों युवाओं ने हाथों में ग्लव्स (दस्ताने) पहने और कड़ी मशक्कत के बाद मृत जीव के अवशेषों को सड़क से उठाकर एक बोरी में समेटा। इसके बाद वे उसे गाँव से काफी दूर एक सुरक्षित स्थान पर ले गए और सम्मानजनक तरीके से निस्तारित किया।
सड़क हादसों के दौर में जहाँ लोग ऐसे दृश्यों को देखकर मूकदर्शक बने रहते हैं या अनदेखा कर निकल जाते हैं, वहीं ओम मरकाम और रीतेश सादनपल्ली की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि इंसानियत सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि मूक और बेज़ुबान जीवों के प्रति दया भाव रखना ही सच्ची मानवता है। दोनों युवाओं के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है।

