

बसना में 1 जुलाई को लगेगी न्यूरोलॉजी और किडनी रोग विशेषज्ञों की विशेष ओपीडी, मरीजों को मिलेगा रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श
महासमुंद/बसना। क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के संयुक्त तत्वावधान में 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को बसना में दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की विशेष ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। ओपीडी का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। यह शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना (जिला महासमुंद) में आयोजित होगा।
इस दौरान न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल (MBBS, MD, DM) मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे। उनके द्वारा ब्रेन स्ट्रोक, मिर्गी, अल्जाइमर, माइग्रेन, पार्किंसन, मस्तिष्क संक्रमण, ब्रेन ट्यूमर तथा मस्तिष्क की धमनियों से संबंधित विकारों का विशेषज्ञ उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
वहीं नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ. संदीप सिंघल (MBBS, MD, DrNB Nephrology) किडनी रोगों एवं प्रत्यारोपण से संबंधित मरीजों की जांच करेंगे। किडनी से जुड़ी समस्याएं जैसे चेहरे और पैरों में सूजन, बार-बार या कम पेशाब आना, पेशाब में तकलीफ, कम उम्र में उच्च रक्तचाप, पैदल चलने पर सांस फूलना तथा मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग से जुड़े किडनी रोगों का विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर में आने वाले मरीजों को आधुनिक जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के लिए किडनी ट्रांसप्लांट संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा। अस्पताल में विभिन्न बीमा (इंश्योरेंस) कंपनियों की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने मस्तिष्क एवं किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों से अपील की है कि वे इस विशेष ओपीडी का लाभ उठाकर रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करें। संपर्क के लिए अस्पताल द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
यूरोलाजिस्ट विशेषज्ञ से मिलने के लिए
8461811000-7770868473.777308610 पर
और किडनी ट्रांसप्लांट फिजिशियन से मिलने के लिए
9303623130-7773086100-7770868473
पर संपर्क कर सकते है…


