HomeUncategorizedअग्रवाल नर्सिंग होम में 21 जून को दंत रोग विशेषज्ञों की विशेष...

अग्रवाल नर्सिंग होम में 21 जून को दंत रोग विशेषज्ञों की विशेष ओपीडी, मुख एवं दांतों की जटिल बीमारियों का होगा उपचार..

अग्रवाल नर्सिंग होम में 21 जून को दंत रोग विशेषज्ञों की विशेष ओपीडी, मुख एवं दांतों की जटिल बीमारियों का होगा उपचार

महासमुंद अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 21 जून 2026 को दंत रोग विभाग के अंतर्गत मुख एवं दांतों की बीमारियों के इलाज और सर्जरी के लिए विशेष ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। मरीजों को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इस दौरान डॉ. स्नेहल बंघोड (MDS, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन, मुख कैंसर सर्जन) तथा डॉ. अभिषेक अग्रवाल (BDS, MDS, रूट कैनाल एवं इम्प्लांट विशेषज्ञ) मरीजों का परीक्षण एवं उपचार करेंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मुख कैंसर, चेहरे की चोट व विकृति, जबड़े के फ्रैक्चर, कटे-फटे होंठ एवं तालु, मुंह खोलने में दर्द या परेशानी तथा नाक के तिरछेपन जैसी समस्याओं के लिए सर्जरी और उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा 3डी फेस सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, डेंटल लेजर, डेंटल इम्प्लांट और फेशियल ट्रॉमा केयर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मरीजों को प्रदान की जाएंगी।

विशेषज्ञों ने बताया कि यदि मुंह या जीभ में लंबे समय से छाले, गांठ, लाल या सफेद चकत्ते, मुंह कम खुलना अथवा जलन जैसी समस्याएं हों तो समय रहते जांच कराना आवश्यक है। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से जल्द जांच कराकर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की है।

स्थान : अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बम्हनी, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)

समय : 21 जून 2026, सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक।

संपर्क : 07770-868473, 91652-66994, 98931-53699।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES