HomeUncategorizedसरायपाली के दो बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर...

सरायपाली के दो बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर मिला पर्स पुलिस को सौंपा..

राहुल भोई महासमुंद..

सरायपाली के दो बच्चों ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए सड़क पर मिला पर्स थाना सरायपाली पहुंचकर पुलिस के सुपुर्द किया। कु. साक्षी त्रिपाठी (16 वर्ष), पिता करुणाकांत त्रिपाठी एवं आयुष देवांगन (15 वर्ष), पिता नरोत्तम देवांगन को रास्ते में एक पर्स मिला, जिसमें 3,600 रुपये नगद के साथ पंकज कुमार नायक निवासी बड़ेटेमरी के आधार कार्ड एवं बैंक संबंधी दस्तावेज मौजूद थे।

बच्चों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने पर्स के मालिक पंकज कुमार नायक का पता लगाकर उन्हें थाना बुलाया और उनकी पूरी संपत्ति सुरक्षित वापस सौंप दी।

बच्चों की इस सराहनीय ईमानदारी और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देने पर थाना प्रभारी नीलेश सिंह ठाकुर ने दोनों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस नेक कार्य की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES