Homeउत्तर बस्तर*जांच दल पहुंचते ही पत्रकारों पर भड़के स्वास्थ्य कर्मचारी* ,भानुप्रतापपुर से...

*जांच दल पहुंचते ही पत्रकारों पर भड़के स्वास्थ्य कर्मचारी* ,भानुप्रतापपुर से आर, एल, कुलदीप की खबर ,

*जांच दल पहुंचते ही पत्रकारों पर भड़के स्वास्थ्य कर्मचारी*

,भानुप्रतापपुर से आर, एल, कुलदीप की खबर ,

भानुप्रतापपुर दिनांक 23 मई 2026

भानुप्रतापपुर:  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में प्रसूता और नवजात की मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है।

घटना की जांच के लिए जिला स्तर का जांच दल अस्पताल पहुंचा, जहां जांच प्रक्रिया के दौरान अस्पताल का माहौल अचानक गरमा गया।

 

जानकारी के अनुसार, अस्पताल की कुछ महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पत्रकारों की मौजूदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए मीडिया कर्मियों पर ही सवाल उठाने शुरू कर दिए।

एक महिला कर्मचारी ने गुस्से में कहा कि “इन पत्रकारों को कोई काम नहीं रहता है। हमने पहले ही कहा था कि इनके खिलाफ आंदोलन करना चाहिए, लेकिन आप लोग माने नहीं।”

 

घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। इधर, स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारी अपनी कार्यप्रणाली और लापरवाही पर उठ रहे सवालों का जवाब देने के बजाय पत्रकारों पर ही आरोप मढ़ते नजर आए।

 

मामले को लेकर यह भी आरोप लग रहे हैं कि अस्पताल प्रबंधन अपनी कमियों को स्वीकार करने के बजाय पूरे प्रकरण को दबाने और मीडिया पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। वहीं पत्रकारों का कहना है कि वे केवल जनता की आवाज और अस्पताल की वास्तविक स्थिति सामने लाने का कार्य कर रहे हैं।

 

फिलहाल जिला स्तरीय जांच दल पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होने की संभावना जताई जा रही है।

About The Author

आपकी राय

Sorry, there are no polls available at the moment.
- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES