* सादगी भरे इज्तेमाई निकाह से समाज को नई दिशा, दहेज प्रथा के खिलाफ दिया मजबूत संदेश*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बस्तर सम्भाग जगदलपुर हैडिंग से दीपक मरकाम की खबर*
बस्तर सम्भाग जगदलपुर दिनांक 11 मई 2026
जगदलपुर : बस्तर मुस्लिम डेवलपमेंट सोसाइटी एवं संगम उर्स कमेटी द्वारा आयोजित इज्तेमाई निकाह कार्यक्रम ने समाज को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश दिया। इस आयोजन में कई जोड़ों का सादगीपूर्ण निकाह संपन्न कराया गया, जिससे जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वसीम अहमद ने कहा कि यह आयोजन केवल निकाह तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने का प्रयास है। आज के समय में जहां निकाह को दिखावे, दहेज और फिजूलखर्ची ने कठिन बना दिया है, वहीं इस तरह के आयोजन “निकाह को आसान करो” के पैगाम को साकार करते हैं।
उन्होंने कहा कि इस्लाम में निकाह को इबादत और रहमत बताया गया है, लेकिन सामाजिक कुरीतियों के कारण गरीब परिवारों के लिए यह एक बोझ बनता जा रहा है। कई घरों में बेटियां केवल आर्थिक कमजोरी के कारण विवाह से वंचित रह जाती हैं। ऐसे में इज्तेमाई निकाह जैसे प्रयास समाज के लिए राहत लेकर आते हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि “सादगी में बरकत है और आसान निकाह में रहमत है।” साथ ही दहेज प्रथा का विरोध करने और सुन्नत के अनुसार सादगीपूर्ण निकाह को बढ़ावा देने की अपील की गई।
आयोजन में जुटे जिम्मेदार साथियों की सराहना करते हुए कहा गया कि किसी का घर बसाना बहुत बड़ी नेकी का काम है। अगर ऐसे आयोजन हर क्षेत्र में होने लगें तो गरीब परिवारों की बेटियां भी सम्मानपूर्वक अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकेंगी।
अंत में नवविवाहित जोड़ों के लिए खुशहाल जीवन, मोहब्बत और बरकत की दुआ की गई तथा समाज से निकाह को सरल बनाने, दहेज का विरोध करने और फिजूलखर्ची से बचने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।






