Monday, May 11, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker दुर्गूकोंदल वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण ने पकड़ी रफ्तार पुरे ब्लाक में...

दुर्गूकोंदल वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण ने पकड़ी रफ्तार पुरे ब्लाक में 22728.665 पत्ता संग्रह किया गया है जो आज दिनांक 11/05/26 को दर्शाता है।संग्रहण केंद्रों में बड़ी मात्रा में पहुंच रहा तेंदूपत्ता, ग्रामीणों में उत्साह।

0
13

Rkbharatnews हर खबर पर नजर

दुर्गूकोंदल वन परिक्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्रहण ने पकड़ी रफ्तार पुरे ब्लाक में 22728.665 पत्ता संग्रह किया गया है जो आज दिनांक 11/05/26 को दर्शाता है।संग्रहण केंद्रों में बड़ी मात्रा में पहुंच रहा तेंदूपत्ता, ग्रामीणों में उत्साह।

दुर्गूकोंदल :-

तेन्दूपत्ता सीजन वर्ष 2026 में दुर्गूकोंदल वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य तेजी से जारी है। विभिन्न संग्रहण केंद्रों में ग्रामीणों द्वारा बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता जमा कराया जा रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार क्षेत्र की कई समितियों में संग्रहण लक्ष्य के अनुरूप कार्य प्रगति पर है, जिससे ग्रामीण संग्राहकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वन विभाग द्वारा जारी दैनिक प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार 09 मई 2026 तक कुल 22 हजार 728 मानक बोरा से अधिक तेंदूपत्ता संग्रहण किया जा चुका है। संग्रहण कार्य में ग्रामीण, महिला समूह एवं वन समितियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। जिसमें कोदापाखा मेडो चिखली हिम्मतवाही गुमड़ीडीही कोण्डे साधुमिचगांव दुर्गूकोंदल अ दुर्गकोंदल ब करकापाल कोडेकर्से सुरूंगदोह गोडपाल कराकी कोडरूंज पेडावारी लोहत्तर अ लोहत्तर ब दमकसा अ दमकसा ब हाटकोंदल क्षेत्र के संग्रहण केंद्रों में सुबह से ही ग्रामीण तेंदूपत्ता लेकर पहुंच रहे हैं, जहां पत्तों की जांच, छनाई एवं सुखाने का कार्य किया जा रहा है। तस्वीरों में भी बड़ी संख्या में तेंदूपत्ता सुखाते हुए ग्रामीण एवं कर्मचारी नजर आ रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष मौसम अनुकूल रहने के कारण तेंदूपत्ता की गुणवत्ता बेहतर है, जिससे संग्राहकों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। विभाग द्वारा संग्रहण केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। लगातार पत्ता तोडाई जारी है कहीं कहीं कल या मंगलवार को बंद हो जायेगी…..लेकिन दो दिनो के बाद सभी जगाह फड बंद हो जायेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदूपत्ता सीजन उनके लिए अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण साधन है। हर वर्

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here