रायपुर में आयोजित स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक में बस्तर के युवा लेखक राहुल कुमार पाण्डेय ने अपनी पुस्तक “रुकना सीखिए”शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को भेंट की।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और लेखक को शुभकामनाएं दीं।
“रुकना सीखिए” पुस्तक जीवन में धैर्य, आत्म-नियंत्रण और सही समय पर निर्णय लेने की महत्ता को सरल भाषा में प्रस्तुत करती है। बस्तर के लिए यह गर्व का क्षण है, जहां एक युवा लेखक ने राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई।





