भूमि के अर्जन हेतु सामाजिक समाघात निर्धारण के अध्ययन के लिए जनसुनवाई 27 अप्रैल को 10ः30 बजे कोत्तूर में आयोजित
,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,- तेलंगाना राज्य द्वारा मुलुगू जिले में गोदावरी नदी पर निर्मित दुवधूमुला उद्वहन सिंचाई योजना के डाऊन स्ट्रीम में लगभग 4 किमी नीचे निर्माणधीन तुपाकुलागुडम बैराज समक्का, सागर परियोेजना छत्तीसगढ़ की प्रभावित भूमि एवं मुआवजे संबंधी जन सुनवाई 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 10ः30 बजे ग्राम कोत्तुर में आयोजित होगा जिसमें उपरोक्त भूमि अर्जन के संबंध में किसी व्यक्ति/संस्था या अन्य किसी व्यक्ति को कोई जानकारी सुझाव देना हो तो विहित तिथि/समय में दी जा सकेगी। जन सुनवाई के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा एसडीएम भोपालपटनम, कार्यापालन अभियंता, जल संसाधन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है तथा जन सुनवाई के संबंध में एसडीएम/तहसील कार्यालय में सूचना चस्पा करने के निर्देश दिया गया है।




