भोपालपटनम में शिव मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन,,,
,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,
सोमवार को होती है भगवान शिव की विशेष महा आरती
महिलाओं की बढ़ रही सहभागिता।
बीजापुर/भोपालपटनम। ,,,,,,,,,नगर के शिव मंदिर में पिछले दो सप्ताह से नियमित रूप से महाआरती का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, शामिल हो रही हैं। इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं की खास रुचि और उत्साह देखने को मिल रहा है।
महाआरती का यह कार्यक्रम प्रतिदिन लगभग एक घंटे तक चलता है, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा के माहौल से सराबोर हो जाता है।
कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें सभी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर अपने घरों को लौटते हैं। इस आयोजन में पंडित राम गुंडम वाल मनोहर जी द्वारा विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा और आरती संपन्न कराई जाती है।
स्थानीय लोगों द्वारा इस धार्मिक पहल की सराहना की जा रही है। उनका मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक आस्था और एकता को बढ़ावा मिल रहा है।
शिव मंदिर समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ कम से कम एक दिन इस महाआरती में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें। समिति का कहना है कि भगवान शिव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें और जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करें।






