Sunday, April 19, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *सर्व समाज की बैठक सम्पन्न, धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर...

*सर्व समाज की बैठक सम्पन्न, धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती* *14 अप्रैल के कार्यक्रम का रोडमैप तैयार, प्रतिभावान छात्रों के सम्मान का भी प्रस्ताव*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर से दीपक मरकाम की खबर*

0
44

*सर्व समाज की बैठक सम्पन्न, धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती*

*14 अप्रैल के कार्यक्रम का रोडमैप तैयार, प्रतिभावान छात्रों के सम्मान का भी प्रस्ताव*,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,* बीजापुर से दीपक मरकाम की खबर*

बीजापुर: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर सर्व समाज की बैठक अंबेडकर भवन, बीजापुर में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य और समावेशी बनाने पर चर्चा की।

बैठक में गोंडवाना समन्वय समिति के अध्यक्ष अमित कोरसा ने अंबेडकर जयंती की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने सुझाव दिया कि इस अवसर पर उत्पीड़ित समुदाय के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान भी किया जाए, जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिल सके।

परधान समाज के प्रतिनिधि राकेश गिरी ने बाबा साहब द्वारा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए समाज के सभी वर्गों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। बैठक को कंवर समाज के अध्यक्ष कमलेश पैंकरा, मुस्लिम समाज प्रमुख अय्यूब खान, कुड़ुख उरांव समाज के ज्यूलियस तिर्की, तेलगा समाज के अध्यक्ष आदिनारायण पुजारी, मरार समाज के सुदेश कुमार सहित महार समाज के प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

बैठक में आयोजन समिति के गठन का निर्णय लिया गया तथा 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का रोडमैप तैयार किया गया। इसमें आमसभा, संबोधन, भव्य रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे। सर्व समाज प्रमुखों ने निर्णय लिया कि 31 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित अगली बैठक में आयोजन समिति का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

इस दौरान रैमनदास झाड़ी, कैलाश रामटेके, सतीश झाड़ी, अजय दुर्गम, निर्मल जुमडे, सतीश मांडवी, विजय झाड़ी, सुरेश परतागिरी सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here