*मोहला—लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अभ्यास करें, सफलता अवश्य मिलेगी-जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह*

0
2

मनीष कौशिक

मोहला—जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह के मुख्य आतिथ्य में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पेंदाकोडो में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री महेश कुंजाम, जनप्रतिनिधि श्री रमेश हिड़मे, श्री राजेंद्र जुरेशिया, श्री हेमंत नेताम, श्री ओमप्रकाश शिक्षकगण स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर, विभागीय अधिकारी, शिक्षक, पालक तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय प्रतिस्पर्धा का है, इसलिए सभी को अपना लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अभ्यास करना चाहिए, तभी सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा अत्यंत आवश्यक है और वर्तमान समय में करियर के अनेक विकल्प उपलब्ध हैं। अपनी रुचि के अनुसार करियर का चयन कर परिश्रम करें तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि किसी भी परिस्थिति में हार न मानें और निरंतर प्रयास करते रहें।उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं एक परिवार की तरह हैं, इसलिए एक-दूसरे का सहयोग करें और आगे बढ़ने के लिए एक-दूसरे को प्रेरित करें। पालकों और शिक्षकों का सम्मान करना हमारे संस्कार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे समाज में उनकी भागीदारी और सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके। अंत में उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई विशेषता होती है, जो उसे दूसरों से अलग बनाती है। अपनी क्षमता को पहचान कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह समय आत्मनिर्माण का है, इसलिए दृढ़ संकल्प के साथ पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि उन्हें यहां पढ़ने और आगे बढ़ने का अवसर मिला है, इसलिए पालकों के विश्वास पर खरा उतरें और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनें।कलेक्टर ने पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर से होती है। बच्चों को घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ पढ़ाई के लिए भी प्रोत्साहित करना आवश्यक है।सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर ने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने छात्राओं से दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अध्ययन करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बालिकाओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्र, क्षेत्र एवं समाज निर्माण में सहभागिता की बात कहीं।

*- बालिकाओं ने जनप्रतिनिधियों के साथ मनाया जन्मदिन, काटा केक*

कार्यक्रम के दौरान आवासीय विद्यालय में इस माह जन्मदिन पड़ने वाली छात्राओं का जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में छात्राओं ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here