UDYAM CG08D0001018

Home बस्तर संभाग बस्तर ब्लॉक में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अंतर्गत रसोइयों का एकदिवसीय प्रशिक्षण...

बस्तर ब्लॉक में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अंतर्गत रसोइयों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

0
53

बस्तर। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय, कोलकाता के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन योजना) के अंतर्गत शालाओं में कार्यरत रसोइयों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आज बस्तर ब्लॉक के बीआरसी कार्यालय में संपन्न हुआ।

प्राप्त निर्देशों के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में बस्तर ब्लॉक की विभिन्न शालाओं में कार्यरत रसोइयों के साथ-साथ मध्याह्न भोजन संचालन से जुड़ी समूह संचालिकाएँ भी शामिल हुईं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रसोइयों को पौष्टिक आहार, खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता एवं सुरक्षित भोजन निर्माण की प्रक्रियाओं के संबंध में व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, रसोईघर की स्वच्छता, समूह का पंजीयन, भोजन संचालन की प्रक्रिया तथा संबंधित अभिलेखों के संधारण की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही भोजन निर्माण में पोषण तत्वों की संतुलित मात्रा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर कोलकाता टीम से मास्टर ट्रेनर शिव प्रजापति, जिला फूड ऑफिसर अंकित गुप्ता, पूजा मांझी (जगदलपुर), बस्तर के एबीईओ सुशील तिवारी एवं डाटा ऑपरेटर महेश कश्यप उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए सभी रसोइयों को प्राप्त जानकारी को अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के नियमित प्रशिक्षण आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here