UDYAM CG08D0001018

Home Uncategorized महासमुन्द पुलिस की म्यूल अकाउंट मामले पर कार्यवाही..ग्रामीणों के नाम पर बैंक...

महासमुन्द पुलिस की म्यूल अकाउंट मामले पर कार्यवाही..ग्रामीणों के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर करोड़ों का अवैध लेन-देन, गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार..

0
61

राहुल भोई महासमुंद…

थाना बसना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने बैंकिंग धोखाधड़ी और अवैध लेन-देन के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने ग्रामीण को झांसा देकर उसके नाम पर बैंक खाता और मोबाइल सिम हासिल की और फिर उस खाते के जरिए महज कुछ ही दिनों में 1 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन कर डाला।

मामले पर धुमाभांठा निवासी आवेदक सालिकराम यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गाँव के ही नरेश राणा ने उसे व्यावसायिक कार्य का बहाना बनाकर झांसा दिया। नरेश ने सालिकराम के नाम पर एक मोबाइल सिम और ‘बैंक ऑफ महाराष्ट्र’ शाखा बसना में खाता खुलवाया। इसके बाद आरोपी नरेश राणा ने कन्हैया साव (निवासी बंसुला) के साथ मिलकर एटीएम कार्ड और पासबुक यह कहकर ले ली कि वे इसे 8-10 दिनों के लिए व्यापारिक उपयोग में लेंगे।
करोड़ों का ‘ब्लैक’ ट्रांजैक्शन जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने आवेदक के इस खाते को तिल्दा निवासी बिनोद रिजवानी को सौंप दिया था। शातिर आरोपियों ने अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से इस खाते का उपयोग धोखाधड़ी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए किया। पुलिस की शुरुआती जांच में सालिकराम के खाते से 1 करोड़ 2 लाख 55 हजार रुपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजैक्शन पाया गया है।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी-
आवेदक की रिपोर्ट पर थाना बसना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 72/26 दर्ज किया है। पुलिस ने नए कानून के तहत धारा 318(4), 317(4), और 61(2) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
महासमुन्द पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति या परिचित को भी अपने बैंक दस्तावेज, सिम कार्ड, पासबुक या एटीएम न दें। धोखाधड़ी करने वाले गिरोह सीधे-सादे ग्रामीणों को लालच देकर उनके खातों का उपयोग अवैध धन के लेन-देन (Money Laundering) के लिए कर रहे हैं।
वर्तमान में पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य मास्टरमाइंडों का पूरी तरह खुलासा किया जा सके।

*गिरफ्तार आरोपी-*
1. नरेश राणा पिता दिलिप राणा उम्र 28 साल निवासी धुमाभांठा चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द छग।
2. कन्हैया लाल साव पिता उत्तम यादव उम्र 30 साल निवासी बन्सुला थाना बसना जिला महासमुन्द छग।
3. विनोद रिजवानी पिता मुरली रिजवानी उम्र 28 साल निवासी तिल्दा थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छग।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here