*RBI के सहयोग से बीजापुर में वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन, महिलाओं को मिली सुरक्षित बैंकिंग की सीख*,,,,,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,
बीजापुर,,,,,,,,,,,,,,
भारतीय रिजर्व बैंक एवं समर्पित संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 13 फरवरी को जिला पंचायत सभागार में वित्तीय साक्षरता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बैंक उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं विभिन्न वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में कार्तिक राम बाँधेकर ने बताया कि वर्तमान समय में वित्तीय शिक्षा अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इसके माध्यम से व्यक्ति अपने एवं अपने परिवार की आर्थिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित कर सकता है। उन्होंने कहा कि बैंक से जुड़ा प्रत्येक उपभोक्ता अपने जमा धन और निवेश की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का अधिकार रखता है। यदि बैंक प्रबंधन जानकारी देने में असफल रहता है तो उपभोक्ता को तत्काल बैंकिंग लोकपाल से संपर्क करना चाहिए।
कार्यक्रम में रायपुर RBI से एल.डी.ओ. श्री नवीन तिवारी, श्री कमल तथा अग्रणी बैंक से श्री अमृत कुमार इक्का सहित एनआरएलएम के बीपीएम उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बताया कि वित्तीय साक्षरता के अभाव में लोग चिटफंड कंपनियों, ऑनलाइन शॉपिंग धोखाधड़ी, दूरभाष के माध्यम से एटीएम जानकारी साझा करने जैसी ठगी का शिकार हो रहे हैं। इन जोखिमों से बचाव हेतु जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
9 से 13 फरवरी तक मनाया गया वित्तीय साक्षरता सप्ताह
बताया गया कि वर्ष 2026 का वित्तीय साक्षरता सप्ताह 9 से 13 फरवरी तक मनाया गया, जिसकी थीम रही —
KYC – Your First Step to Safe Banking
Basics of Know Your Customer (KYC) एवं Central KYC Registry (CKYC)
Account Hygiene and Discipline
कार्यक्रम में बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया, उसका संचालन, बचत योजनाएँ, वित्त प्रबंधन, बैंक ऋण, ऋण उपभोक्ताओं के अधिकार, जमाकर्ताओं के अधिकार, बैंकिंग लोकपाल, चिटफंड कंपनियों एवं नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
इस कार्यशाला में महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे वित्तीय शिक्षा का प्रसार जमीनी स्तर तक सुनिश्चित हो सके। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ में केवल एक संस्था का चयन किया गया है, जिसमें समर्पित संस्था को स्थान मिला है। यह छत्तीसगढ़ की एकमात्र चयनित संस्था है।
कार्यक्रम की सफलता में संस्था के ब्लॉक काउंसलर विनोद काका, विजय लक्ष्मी तथा ऑफिस इंचार्ज मनीषा बिनाबोइना का सराहनीय योगदान रहा।






