Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *मानपुर—महा शिवरात्रि पर कोंदाबोड़ी में दो दिवसीय संगीतमय मानस महोत्सव का शुभारंभ,पूर्व...

*मानपुर—महा शिवरात्रि पर कोंदाबोड़ी में दो दिवसीय संगीतमय मानस महोत्सव का शुभारंभ,पूर्व विधायक तेज कुंवर नेताम और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष निर्मलकर की विशेष उपस्थिति रही*

0
31

मानपुर—महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम कोंदाबोड़ी (मानपुर) में आयोजित दो दिवसीय संगीतमय मानस महोत्सव का आज भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक तेज कुंवर नेताम पहुंची, जिनका ग्रामीणों ने पारंपरिक स्वागत किया विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष निर्मलकर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की और भगवान शिव की आराधना करते हुए गांव में सुख-समृद्धि की कामना की महोत्सव के प्रथम दिवस में स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत संगीतमय रामचरित मानस की चौपाइयों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ी और भक्ति रस की धारा बहती रही आयोजकों ने बताया कि महोत्सव में भव्य भजन संध्या, मानस पाठ प्रस्तुतियाँ होंगी ग्राम कोंदाबोड़ी में आयोजित यह आध्यात्मिक महोत्सव क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे साथ ही हिस्टोरिया चुरेन्द्र सरपंच ग्राम पंचायत नेड़गांव, सुशीला भंडारी जिला पंचायत सदस्य,राजू पोटाई सदस्य जनपद पंचायत मानपुर,धनेश कुमार हिड़को उपसरपंच, ग्राम पंचायत नेड़गांव, देवसिंह तुलावी ग्राम बैगा, नेड़गांव, प्यारे लाल धुर्वे ग्राम पटेल, शिव नारायण चुरेंट समाजसेवी,शिव प्रसाद पटेल अध्यक्ष, शिव भक्त मंथ,मन्नूलाल उर्वसा ग्राम प्रमुख,रामप्रसाद पटेल ग्राम प्रमुख,नंदेसिंह पटेल ग्राम प्रमुख,तिजऊ राम पटेल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here