Wednesday, April 22, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home बीजापुर आम आदमी पार्टी जिला इकाई बीजापुर द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम...

आम आदमी पार्टी जिला इकाई बीजापुर द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

0
45

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह में आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला और लोकतंत्र, समानता, भाईचारे एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा कि आज देश को ऐसे शासन की आवश्यकता है जो आम जनता—खासकर गरीब, आदिवासी, किसान, मजदूर और युवाओं के अधिकारों की रक्षा करे। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जल-जंगल-जमीन जैसे मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

समारोह में देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने, संविधान की रक्षा करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की शपथ भी दिलाई गई*। *पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और नारों से माहौल जोश और उमंग से भरा रहा।

अंत में सभी ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी

इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश मंडावी, जिला सचिव प्रवीण उयका ज, जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद झाड़ी, श्री अनिल दुर्गम श्री सदाशिव यालम, श्री सहदेव मोरला, शंकर तेलम, ब्लॉक संगठन मंत्री संजय तेलम, मंडल अध्यक्ष मंगरू मिच्चा, युवा प्रभाग अध्यक्ष मंगलू सोढ़ी, सोहन तेलम सोशल मीडिया प्रभारी मनोज पाल, व कार्यकर्ता साथी और क्षेत्रवासी और स्कूली बच्चे मौजूद रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here