Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ *देशभक्ति और उल्लास के रंग में रंगा बीजापुर, गरिमामय समारोह के साथ...

*देशभक्ति और उल्लास के रंग में रंगा बीजापुर, गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस*,,,,,, ,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

0
51

*देशभक्ति और उल्लास के रंग में रंगा बीजापुर, गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस*,,,,,,

,,,,,,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

*मुख्य अतिथि श्री केदार कश्यप ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज*

बीजापुर,,/
जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन मिनी स्टेडियम में किया गया, जहां छत्तीसगढ़ शासन के वन तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तपश्चात मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी का जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
समारोह के दौरान उत्साह और उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया। मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने शहीद जवानों के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत परेड कमांडरों के साथ फोटो सेशन तथा वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस के गरिमामय आयोजन में स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं व्यायाम प्रदर्शन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर आधारित झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।
परेड प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ने प्रथम स्थान, सीआरपीएफ ने द्वितीय स्थान एवं जिला पुलिस बल (महिला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गाइड प्रथम, एनसीसी द्वितीय एवं एनएसएस तृतीय स्थान पर रहे। विभागीय झांकियों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रथम, वन विभाग को द्वितीय तथा स्वास्थ्य विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल बीजापुर प्रथम, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर द्वितीय एवं डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मांझीगुड़ा तृतीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा,नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोम पुजारी सहित जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिकगण एवं मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here