Monday, May 4, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized खम्हारपाली चेकपोस्ट में बसों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही..

खम्हारपाली चेकपोस्ट में बसों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही..

0
50

राहुल भोई महासमुंद..

परिवहन मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों के बसों की जांच के निर्देश पर चेकपोस्ट खम्हारपाली में प्रभारी अधिकारी विष्णु ठाकुर के नेतृत्व में अखिल भारतीय पर्यटक परमिट पर चलने वाली बसों की लगातार सघन जांच की जा रही है,। जांच में बसों के परमिट ,नियमानुसार मोटरयान कर, यात्री सूची, सहित सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है,जांच के दौरान अखिल भारतीय पर्यटक परमिट की बसों में आगे पीछे “अखिल भारतीय पर्यटन यान “ लिखाने की हिदायत वाहन मालिको एवं चालकों को दी जा रही है । अखिल भारतीय पर्यटक परमिट का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है,इस माह अखिल भारतीय पर्यटक परमिट पे चलने वाली 14 बसों पर कार्यवाही करते हुए 68 हजार शमन शुल्क वसूल कर शासन के खाते में जमा कराया गया है ।बार बार परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर परमिट निलंबन कराने की चेतावनी भी दी जा रही है ।

उक्त बसों के अलावा भी स्पेशल परमिट तथा अस्थायी परमिट में चलने वाली बसों की भी जांच की जा रही है

44 स्पेशल परमिट , अंतर्राज्यीय मंजिली बसों अस्थायी परमिट की बसों पर कार्यवाही कर एक लाख बहत्तर हज़ार रू शमन शुल्क वसूल किया गया है । अब तक कुल 52 बसों पर कार्यवाही कर 2 लाख 40 हजार शमन शुल्क जमा कराया गया है,

चेक पोस्ट में मालवाहक वाहनो की लगातार जांच की जा रही है, मोटरयान नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर वाहनो पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है और शासन से निर्धारित राजस्व लक्ष्य की पूर्ति हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं

सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइस दी जा रही है

आगामी जनवरी माह में सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा जिसको मद्देनजर सभी वाहन चालको को यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने एवं सुरक्षित चलने की हिदायत दी जा रही है,,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here