कार्यक्रम में उपस्थित आप नेता समीर खान ने कहा कि जब राज्य और केंद्र—दोनों जगह डबल इंजन की भाजपा सरकार है, तो धान खरीदी में किसानों को लगातार समस्या क्यों आ रही है?

उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष एक सोसाइटी में प्रतिदिन 1400 से 1500 क्विंटल धान की खरीदी होना चाहिए, मगर इस वर्ष स्थिति यह है कि किसानों को मात्र 5 से 10किसानों के ही टोकन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसान रोज अपनी सोसाइटी में चक्कर लगाकर भी टोकन पाने के लिए परेशान हैं।
समीर खान ने कहा कि अन्नदाता अपनी जमीन पर कठिन मेहनत और संघर्ष के बाद फसल तैयार करते हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। प्रदेश के कई किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और आत्महत्या जैसी स्थितियों तक पहुँच रहे हैं, फिर भी डबल इंजन की सरकार उनके लिए समय निकालने को तैयार नहीं है।
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि—
1. धान खरीदी की प्रक्रिया को तुरंत सुचारू किया जाए।
2. सभी किसानों को समय पर टोकन उपलब्ध कराया जाए।
3. खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था और धीमी प्रक्रिया पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
4. किसानों के आत्मसम्मान और अधिकारों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए।
5. बड़े व्यापारियों के माल की खरीद की जांच की जाय । लगातार बड़े व्यापारियों का धान खरीदा जा रहा है जिससे छोटे और वास्तविक किसान उपेक्षित हो रहे है।इस पर तत्काल जांच कराई जाए और वास्तविक किसानों को प्राथमिकता दी जाए
पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं पर तत्काल संज्ञान नहीं लिया गया, तो आम आदमी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
आज के कार्यक्रम में समीर खान के साथ हरीश नाग, रमेश बघेल, नरपत वामन, करती अस्तु मांडवी सहित अनेक आप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
— आम आदमी पार्टी, बस्तर






