Monday, April 20, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home रायपुर रायपुर में 20 लाख का गणेश पंडाल, डेढ़ महीने लगे बनाने में,...

रायपुर में 20 लाख का गणेश पंडाल, डेढ़ महीने लगे बनाने में, हॉलीवुड मूवी की दिलाएगा याद ,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

0
326

रायपुर में 20 लाख का गणेश पंडाल, डेढ़ महीने लगे बनाने में, हॉलीवुड मूवी की दिलाएगा याद ,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट,,,,,,,,,,,,

रायपुर:::::: गणेश उत्सव को लेकर शहर भर के अलग-अलग इलाकों में पंडाल तैयार किया गया है।वहीं राजधानी के कालीबाड़ी चौक में तैयार गणेश पंडाल शहर ही नही प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कालीबाड़ी मे इस बार टाइटेनिक जहाज के तर्ज पर गणेश पंडाल का निर्माण किया गया है।

समिति के संरक्षक कृष्णा साहू ने बताया कि पंडाल पिछले 1.30 महीने मे तैयार किया गया है।

पंडाल बनाने में कुल 32 लोग लगे है। समिति के सदस्यों ने पंडाल की लागत लगभग 20 लाख से अधिक बताई गई है।

16 कारीगरों को पंडाल बनाने कोलकाता से बुलाया गया था।

समिति संरक्षक साहू ने बताया हर साल की तरह इस बार भी गणेश उत्सव समिति के सदस्यों में उत्साह है। इसलिए टाइटैनिक जहाज की तरह पंडाल का निर्माण किया गया है।

पंडाल 105 फीट लंबा और 60 फीट ऊंचा है, इसकी चौड़ाई लगभग 15 फीट है। बताया जा रहा है कि मूर्ति की कीमत 3 लाख रुपये है।

कृष्ण मूर्ति कला माना कैंप के मेंबर रतन के द्वारा मूर्ति को तैयार किया गया हैं। रतन ने बताया कि लगभग 3 महीने लगे मूर्ति बनाने में। गणेश पंडाल को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है।

गणपति स्थापना का 25 वां साल ,,,,,,,

समिति के संरक्षक कृष्णा ने बताया कि जय भोले ग्रुप को गणेश प्रतिमा स्थापित करते 25वां साल पूरे हो रहे है, ऐसे में इस साल को यादगार बनाने के लिए भव्य स्वरूप में उत्सव की तैयारी की गयी हैं। पिछले 2 सालों से कोरोना की वजह से सामान्य तरीके से गणेश उत्सव मनाया गया। इस साल स्थिति स्थिर है ऐसे में समिति द्वारा भव्य आयोजन किया गया है।

जय भोले ग्रुप कालीबाड़ी समिति के अध्यक्ष कृष्णा साहू और परमवीर सिंह ने बताया कि समिति में 350 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। इसमें रायपुर दक्षिण विधानसभा समेत रायपुर के अन्य विधानसभा क्षेत्र के सदस्य है। सभी का सहयोग आयोजन के लिए मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here