Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ SIR फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ी, अब 11 दिसंबर तक भर...

SIR फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ी, अब 11 दिसंबर तक भर सकेंगे प्रपत्र

0
59

16 दिसंबर को होगा ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन, 15 जनवरी तक दावा-आपत्ति

आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची अपडेट के लिए फॉर्म जमा करने की तिथि में वृद्धि कर दी है। अब मतदाता 4 दिसंबर की जगह 11 दिसंबर तक अपना SIR फॉर्म जमा कर सकेंगे।

आयोग के अनुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर को किया जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक दावा-आपत्ति लेने की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस अवधि में नागरिक अपने नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या त्रुटियों के निराकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे।

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से समय पर फॉर्म जमा करने और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील की है, ताकि अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम सुनिश्चित रूप से दर्ज हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here