Sunday, April 26, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker लैम्प्स में वार्षिक आमसभा सम्पन्न, 2025-26 का बजट अनुमोदित।

लैम्प्स में वार्षिक आमसभा सम्पन्न, 2025-26 का बजट अनुमोदित।

0
60

लैम्प्स में वार्षिक आमसभा सम्पन्न, 2025-26 का बजट अनुमोदित

 

 

*किसानों और समिति सदस्यों की रही सक्रिय सहभागिता, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए*

 

दुर्गूकोंदल, 29 सितम्बर 2025।

आदिम जाति सहकारी समिति लैम्प्स दुर्गूकोंदल में आज वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। वार्षिक आमसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुत कर सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

सभा में प्राधिकृत अधिकारी एवं लैम्प्स अध्यक्ष श्री जोहन गावडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्गूकोंदल की ब्रांच मैनेजर श्रीमती शाहीन खान, भूतपूर्व उपाध्यक्ष छबिलाल जैन, समिति प्रबंधक रवि कुमार वर्मा, भूतपूर्व समिति प्रबंधक बी.बी. गोस्वामी तथा समिति के कर्मचारी जितेंद्र कुमार साहू, जागेश्वर कुमार साहू, देवेंद्र राणा, संदीप कोरचे, हेमंत कुमार साहू, कंचन टोप्पो, शशि जाड़े, संजय कावडे उपस्थित रहे।

सभा में वर्षभर की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया और आगामी वर्ष के लिए किसानों के हित में नई योजनाओं और क्रियान्वयन रणनीतियों पर चर्चा हुई। किसानों को खाद-बीज वितरण, ऋण सुविधा, समर्थन मूल्य पर उपज खरीदी और सहकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

सभा में उपस्थित किसानों ने समिति की गतिविधियों पर अपने सुझाव दिए और मांग की कि समय पर खाद-बीज की उपलब्धता और उपज खरीदी की प्रक्रिया को और सुगम बनाया जाए। प्राधिकृत अधिकारी ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें आगामी कार्ययोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया।

लैम्प्स समिति की इस वार्षिक आमसभा में दुर्गूकोंदल अंतर्गत आश्रित ग्रामों के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन देकर सभा का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here