Homeछत्तीसगढ़*मोहला:--एक सप्ताह से ब्लैक आउट के शिकार ग्रामीणों ने किया सब स्टेशन...

*मोहला:–एक सप्ताह से ब्लैक आउट के शिकार ग्रामीणों ने किया सब स्टेशन का घेराव*

मनीष कौशिक मोहला

मोहला -अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम नीचेकोहडा में विगत एक सप्ताह से बिजली कि समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों का आज सब्र टूट पड़ा भारी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मूसलाधार बारिश के बीच कौड़ीकसा सब स्टेशन पहुंचकर पावर हाउस का घेराव कर दिये उल्लेखनीय है कि नवरात्र के पावन अवसर पर ग्राम नीचेकोहडा में भागवत पुराण तथा कई तरह के धार्मिक आयोजन किया जा रहा है,इसके साथ ही मुसलाधार बारिश मे गांव में अंधेरा कायम है। गांव में बिजली सप्लाई ठप्प होने के कारण ग्रामीणों को दोनों समय का पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रहा है, विगत पांच छः दिनों से गांव में पर्याप्त बिजली ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही है शिकायत कर कर के थक चुके महिला पुरुष ग्रामीणों ने आज देर शाम भारी बारिश के बीच सब स्टेशन कौड़ीकसा पहुंचकर कार्यलय का घेराव कर दिया इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ बेहद नारेबाजी करते हुए सब स्टेशन का घंटो घेराव किये हुए थे। ग्रामीणों के द्वारा पावर हाउस का घेराव की खबर पाकर अंबागढ़चौकी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची कर्मचारियों को हटाने की मांग-कौड़ीकसा विद्युत विभाग में वर्षों से कर्मचारी जमे हुए हैं नीचेकोहडा सरपंच रोशनी कोमा, उप सरपंच सुजानिक निर्मलकर, मूलचंद पिस्दा, यशवंत पिस्दा ,देवप्रसाद भूआर्य बेदराम यादव ,छबिलाल पिस्दा, बल्दुराम भारद्वाज, रतिराम नायक, रामेंद्र निर्मलकर, युवराज नायक, संगीत बाई ,फुलवंती बाई ,उषा , भारती ,पुष्पा आदि ने बताया कि वर्षों से कौड़ीकसा विद्युत विभाग में कर्मचारी जमे हुए है जिनकी कार्य प्रणाली से पूरा वनांचल क्षेत्र परेशान है आज उनका सब्र फुट गया इसलिए वे लोग पर्याप्त बिजली के लिए भारी बारिश के बीच सब स्टेशन का घेराव किया है पद स्थापना पर नहीं रहते अफसर-ग्रामीणों ने बताया कि कौड़ीकसा सब स्टेशन में पदस्थ संबंधित सब इंजीनियर यहां निवास नहीं करते अनियंत्रित जगह से वे कौड़ीकसा विद्युत विभाग का काम देख रहे हैं, सब स्टेशन में कोई शिकायत सुनने के लिए जिम्मेदार कर्मचारी भी नहीं है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES