Saturday, April 25, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ कंवर समाज ने दी योगेश्वर कपूर को भावपूर्ण विदाई17 साल की सेवाओं...

कंवर समाज ने दी योगेश्वर कपूर को भावपूर्ण विदाई17 साल की सेवाओं और सामाजिक योगदान को किया याद,

0
59

कंवर समाज ने दी योगेश्वर कपूर को भावपूर्ण विदाई17 साल की सेवाओं और सामाजिक योगदान को किया याद,

 

बीजापुर,

शुक्रवार शाम इंडियन कॉफी हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कंवर समाज ने योगेश्वर कपूर को भावपूर्ण विदाई दी। समाज ने उनके 17 वर्षों की शासकीय सेवा और सामाजिक योगदान को याद करते हुए स्मृति चिन्ह और शाल भेंटकर सम्मानित किया।

समाज के अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह पैंकरा ने योगेश्वर कपूर के उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके स्थानांतरण को बीजापुर के लिए अपूरणीय क्षति बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संरक्षक सदस्य उत्तम सिंह पंचारी ने कहा कि उनकी सेवाएँ हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी, वहीं सामाजिक पदाधिकारी तारकेश्वर पैंकरा ने समाज के कार्यक्रमों में दिए गए सहयोग को याद करते हुए भविष्य में भी मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।

इस दौरान एल.डी. कंवर, डॉ. तरुण सिंह कंवर, भुनेश्वर सिंह कंवर, ओमप्रकाश कंवर ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर योगेश्वर कपूर ने कहा कि “आप सबका स्नेह और सहयोग मेरी सबसे बड़ी पूँजी है। यह समाज मेरे लिए परिवार है। दूर जाने पर भी, मैं रिश्ते और सामाजिक जुड़ाव बनाए रखूँगा। आप सभी का हृदय से धन्यवाद और नमन।”

इस दौरान डोमन सिंह कंवर, पोखन दिवान, रवि कंवर, श्रेयांश पैंकरा सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारी और सदस्य गण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here