Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker हमारी कोशिश है कि लोग केवल इस पखवाड़े में ही नहीं, बल्कि...

हमारी कोशिश है कि लोग केवल इस पखवाड़े में ही नहीं, बल्कि अपनी दिनचर्या में भी सफाई को शामिल करें।

0
72

गोयल ग्रुप का स्वच्छता ही सेवा अभियान लगातार जारी साथ ही स्कूलों और मंदिरों में हुई सफाई, बच्चों को दिलाई गई शपथ।

 

दुर्गुकोंदल

गोयल ग्रुप माइंस प्रबंधन द्वारा चलाए जा रहे “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत आज भी आसपास के ग्रामों में साफ-सफाई का कार्य किया गया। अभियान के अंतर्गत ग्राम चहचड़ एवं मेड़ो के शीतला मंदिर, पंचायत भवन और विद्यालयों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

माइंस प्रबंधन की टीम ने चहचड़ स्कूल में विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया और उन्हें स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। बच्चों को समझाया गया कि यदि वे अपने घर, विद्यालय और आस-पड़ोस को स्वच्छ रखते हैं तो न केवल बीमारियों से बचाव होगा, बल्कि पूरे समाज में स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा।

गौरतलब है कि गोयल ग्रुप द्वारा खदान क्षेत्र और उसके आसपास के गाँवों में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान गाँव-गाँव जाकर सार्वजनिक स्थलों, मंदिर प्रांगण, स्कूल-कॉलेज और पंचायत भवनों की सफाई की जा रही है।

अभियान की अगुवाई कर रहे गोयल ग्रुप के असिस्टेंट मैनेजर संजू साहू ने बताया कि संस्थान हर वर्ष यह अभियान चला कर लोगों को जागरूक करता है। उन्होंने कहा कि “हमारी कोशिश है कि लोग केवल इस पखवाड़े में ही नहीं, बल्कि अपनी दिनचर्या में भी सफाई को शामिल करें। स्वच्छता को आदत बनाने से ही स्वस्थ समाज की नींव रखी जा सकती है।”

ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए माइंस प्रबंधन को धन्यवाद दिया और अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here