
राहुल भोई महासमुंद..
गृह मंत्रालय के निर्देश के तहत नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देशव्यापी ड्रग नष्ट करने के लिए ड्रग डिस्पोजल अभियान की शुरुआत की इसी कड़ी मे महासमुंद पुलिस ने ड्रग डिस्पोजल पखवाड़ा के तहत आज ग्राम मुढेना स्थित बालाजी पावर प्लांट मे करोडो रूपये के 09 क्विंटल से ज्यादा का गांजा का आज मंगलवार को नष्टीकरण के तहत नष्ट किया..आप को बताते दे महासमुंद पुलिस ने सबसे पुराने मामले वर्ष 2012 से लेकर वर्ष 17,18,19.23 के विभिन्न थानो के 31 प्रकरण मे जब्त गांजे को नष्ट किया है..जहाँ यह ड्रग डिस्पोजल पखवाड़ा 5 दिनों तक जारी रहेगा.।