Sunday, May 3, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Uncategorized दंतेवाड़ा यातायात प्रभारी प्रहलाद साहू और गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल की...

दंतेवाड़ा यातायात प्रभारी प्रहलाद साहू और गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल की टीम पहुंची आस्था विद्या मंदिर जावांगा, यातायात एवं गीदम पुलिस दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम आस्था विद्या मंदिर जावांगा पहुंच कर यातायात नियम, सायबर फ्रॉड, महिला उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, आत्मरक्षा, अभियक्ति एप और नशा से दूर रहने के संबंध में जानकारी दी

0
67

पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात नसर उल्लाह सिद्धिकी के मार्गदर्शन और यातायात प्रभारी निरीक्षक- प्रहलाद कुमार साहू एवं थाना प्रभारी गीदम विजय पटेल के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं व दुर्घटना मृत्युदर में कमी लाने हेतु “यातायात नियमों का पालन कराने” नाबालिगों को वाहन न चलाने एवं महिलाओं को महिला उत्पीड़न, नशा से दूर रहने, महिलाओं से संबंधित मोबाइल ऐप “अभिव्यक्ति ऐप” आत्मरक्षा, पॉक्सो एक्ट से संबंधित जानकारी देने सघन अभियान चलाकर- स्कूल, कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर बच्चों को जानकारी देने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया है।

साथ ही साथ वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का उपयोग करने/शराब सेवन कर वाहन न चलाने/बिना ड्राइविंग लाइसेंस व इंश्यूरेंस के वाहन न चलाने/मालवाहक वाहनों पर सवारी न ले जाने/अपर-डिपर का उपयोग करने/ नाबालिग बच्चों को दो पहिया-चार पहिया वाहन न चलाने/ ओवर स्पीड में वाहन न चलाने/ आम रोड पर दोपहिया/चारपहिया वाहनों से स्टंट न करने/बुलेट या अन्य दोपहिया वाहन में तेज आवाज वाली साइलेंसर लगा कर वाहन न चलाने/ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने/ दोपहिया वाहन में तीन सवारी न चलने/ अपने वाहनों पर LED लाइट न लगाने आदि के संबंध में समझाईश दिया गया।

इसीलिए कड़ी में थाना प्रभारी गीदम विजय पटेल द्वारा आजकल हर हाथ मे मोबाइल होने से ज्यादातर लोग साइबर फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं,, जिससे कैसे बचना चाहिये- जिसके लिए हर समय जागरूक रहने और सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान OTP और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति को न देने, FACEBOOK या अन्य सोशल मीडिया में किसी अनजाने व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करने और न ही फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने, न उनसे बातचीत, अननोन लिंक को क्लिक न करने, अनजान व्यक्ति से किसी भी प्रकार की व्यापार न करने, लाटरी या कूपन के बहकावे में नही आने समझाईश दिया गया।

साथ ही साथ महिलाओं/लड़कियों के साथ होने वाली विभिन्न घटनाओं से बचने हेतु आत्मरक्षा कैसे करनी चाहिए साथ ही अभिव्यक्ति ऐप माध्यम से पुलिस महिलाओं की किस प्रकार तत्काल सहायता करती है, इसलिए सभी लड़कियों/महिलाओं को अपने मोबाइल में अभिव्यक्ति ऐप इंस्टाल करने और उसका उपयोग करने तथा पॉक्सो एक्ट के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा गुड़ टच और बेड टच के बारे में भी समुचित जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में समस्त स्टॉफ, छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने व अपने परिजनों को भी पालन कराने शपथ दिलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी दंतेवाड़ा निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू, थाना प्रभारी गीदम विजय पटेल, उप निरीक्षक यादव थाना गीदम, सउनि जितेंद्र त्रिपाठी(यातायात दंतेवाड़ा), प्राचार्य बी. के.शर्मा (प्राचार्य आस्था विद्या मंदिर जावांगा दंतेवाड़ा) एवं प्रधान पाठक व यातायात दंतेवाड़ा/गीदम के अन्य स्टॉफ व समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं शाला स्टॉफ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here