दिव्यांग जनों को पुनर्वास एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में डिलमिली निवासी भारत मंडावी को कृत्रिम पैर मिलने से भारत ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री के प्रयासों से दिव्यांग जनों को समाज के मुख्य धारा में जोड़कर सक्षम बना रहे है। भारत ने बताया कि वह 1998 में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत था उस समय उनके पिता रेल्वे विभाग में कार्यरत थे उसी दौरान पिता से मिलने जा रहे थे पटरी पार करते समय पैर फिसलने से चलती ट्रेन से उनका दाहिना पैर कट गया। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले भी कोण्डागांव में आयोजित शिविर में उन्हें कृत्रिम पैर मिला था और आज फिर से नया पैर लगाए हैं।पैर लगने से भारत स्वयं को सक्षम महसूस कर रहा है






