HomeUncategorizedमहासमुंद जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र में तेंदुआ दिखने से पूरे ग्रामीण...

महासमुंद जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र में तेंदुआ दिखने से पूरे ग्रामीण इलाकों में दहशत फैल गई है..वही फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र की ओर से हाथियों की आमद पूरा ईलाका थर्रा उठा है..वन अमला मौके पर मौजूद है और और ग्रामीणों को अलर्ट रहने अपील कर रही है..

राहुल भोई महासमुंद…

महासमुंद जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र में तेंदुआ दिखने से पूरे ग्रामीण इलाकों में दहशत फैलमहासमुंद जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र में सांकरा वृत्त के ग्राम बड़े टेमरी में शाम के वक्त एक तेंदुआ अचानक जंगल से निकल कर अचानक खेतों मे निकल आया..तेंदूए को देखकर आसपास के लोगो मे हड़कंप मच गया..वही किसी ग्रामीण ने तेंदुए का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया..इस मामले की जानकारी जैसे ही वन परिक्षेत्र अधिकारी सालिक राम डडसेना को हुई वह दल बल के साथ तत्काल मौके पर रवाना हुए और तेंदुए देखे जाने की पुष्टि करते हुए बताया की तेंदुआ बड़े टेमरी के खेतो मे देखा गया है जो संभवतः बार अभ्यारण की ओर से भटक कर आ पंहुचा है हम लगातार उसकी निशान देहि पर नज़र रखे हुए है और लोगो को सतर्क रहने अपील कर रहे है..

वही दूसरी ओर महासमुंद जिले में हाथियों की आमद लगातार जारी है..गुरुवार को दो दतैल (नर) हाथी फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के ग्राम गुंडरदेही के खेतों के आसपास देखे गए..हाथियों की हलचल की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है.यहां जानकारी के अनुसार ये दोनों हाथी गरियाबंद वन मंडल से निकलकर महासमुंद वन मंडल की ओर बढ़ रहे हैं..दोनों क्षेत्रों के बीच की दूरी महज 1 से 2 किलोमीटर ही रह गई है..ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि हाथी किसी भी वक्त महासमुंद जिले की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं..जिसे देखते हुए वन विभाग ने आधा दर्जन से ज्यादा गांव को अलर्ट जारी किया है जिसमे

गुंडरदेही,बम्हणदेही,नाचनबाय,मंदबाय है…

इसके अलावा, संभावित खतरे को देखते हुए जिन गांवों के ग्रामीणों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है,उसमे जिवतरा,धनसुली,कोना,बकमा,केशवा,खट्टी और बोरयाझर शामिल है..फिलहाल वन विभाग अमला मौके पर मौजूद है और लोगों को अलर्ट किया जा रहा है की रात्रि में जंगल की ओर न जाए और एहतियात बरते सतर्क रहे..।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES