कोरोना टीककरण कराने व मोबाईल के मोह से बच्चों को छुटकारा दिलाने जनजागरूकता अभियान ,,,भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

0
161

कोरोना टीककरण कराने व मोबाईल के मोह से बच्चों को छुटकारा दिलाने जनजागरूकता अभियान

,,,भोपालपटनम से तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

भोपालपटनम31अगस्त2022- छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशानुसार, जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जिले के देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के पहचान एवं पुर्नवास, बच्चों को नशे की लत से बचाने, भिक्षावृत्ति रोकथाम एवं सड़क जैसे स्थिति में रहने वाले बच्चो का चिन्हांकन, बच्चों को मोबाईल के मोह से बाहर लाने का प्रयास एवं सघन कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा सभी विकासखण्डो के विभिन्न क्षेत्रो में दल द्वारा सघन भम्रण कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। शिक्षा विभाग/पोटाकेबिन से समन्वयन कर पोटाकेबिन, आवसीय आश्रमो, स्कूलो में जाकर टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बाल संरक्षण गतिविधि, मिशन वात्सलय, किशोर न्याय बालको की देखरेख अधिनियम 2015, पाक्सो एक्ट 2012, देखरेख एवं संरक्षण की जरूरत मंद बच्चों लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बाल संरक्षण योजना अंतर्गत बालक कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, बालगृह, बालसुधार गृह, दत्तक ग्रहण विनियम, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह रोकथाम, चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, ग्राम पंचायतों में बाल संरक्षण समिति के बारे में जानकारी दिया जा रहा है, साथ ही 12 से 18 आयुवर्ग के सभी बच्चों को कोविड़ टीकाकरण के बारे में भी जागरूक करते हुए सघन अभियान के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बच्चों को मोबाईल के मोह से छुडाने के लिए बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में अधिक से अधिक जुडे रहने के संबंध में सलाह दिया जा रहा है ताकि बच्चों को इसके लगाव से मोह को दूर किया जा सके। (इसके लिए बच्चों को नियमित रूप से विभिन्न प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक खेल गतिविधियों से जोड़कर रखने का सलाह दिया जा रहा है।) बच्चों को यह भी जागरूक किया जा रहा है आसपास के कोई भी बच्चा शाला को त्याग कर देते है उन्हे शाला से पुनः जोड़ा जाना है कोई कभी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए इस हेतु विभाग द्वारा श्री राहुल कुमार कौशिक जिला बाल संरक्षण अधिकारी, श्री नवीन मि़श्रा संरक्षण अधिकारी, सुश्री आनंदमई मल्लिक विधिक सह परीविक्षा अधिकारी एवं श्री प्रशांत ठाकरे जिला समन्वयक सी-3 इनके द्वारा अभियान का क्रियान्वयन किया गया है।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here