Monday, May 4, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ बस्तर के 29 गांवों में पहली बार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस का...

बस्तर के 29 गांवों में पहली बार मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस का जश्न

0
386

छत्तीसगढ़ के बस्तर में आजादी के 78 साल बाद एक ऐतिहासिक बदलाव लिखा जा रहा है। वो इलाका, जहां कभी पुलिस और प्रशासन का नाम तक नहीं लिया जा सकता था, जहां नक्सली राज चलता था और आजादी के पर्व पर काले झंडे लहराए जाते थे, वहां अब तिरंगा शान से फहरने की तैयारी है। फोर्स के लगातार अभियानों और जवानों की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले के 29 गांवों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here